संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 323 वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण से जोड़ने के तहत स्लोगन ।।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए ।। पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए ।।के तहत आज गाजियाबाद से आए पर्यटकों संजय त्यागी, राजन बब्बर, धीरज गुप्ता, सुरभि गुप्ता अभिजन गुप्ता ने आंदोलन से जुड़ते हुए कहा कि देश के विभिन्न पर्यटक स्थलों में जाते हैं लेकिन ऐसा सुसज्जित पर्यावरण संरक्षण के तहत सरकारी आवास गृह उन्होंने पहली बार देखा और इस पौधारोपण
आंदोलन से जोड़ने को भी वो अपना सौभाग्य समझते हैं। उन्होंने कहा कि वो कैलाश मानसरोवर की यात्रा भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि दिनेश गुरु रानी द्वारा पर्यटकों को जोड़ते हुए पौधारोपण की जो मुहिम चलाई है वह सराहनीय है। इस मुहिम से सभी को जोड़ना चाहिए। सरकार को उनकी मांगों का संज्ञान लेते हुए उसका शीघ्र निराकरण करना चाहिए।

More Stories
ऋषिकेश में कांग्रेस ने व्यापारियों का मुद्दा उठाया, ट्रेनों का संचालन बढ़ाने की मांग
पद्म भूषण से सम्मानित भगत सिंह कोश्यारी का फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ने दिल्ली में किया अभिनंदन
डीएम पिथौरागढ़ का पीडब्ल्यूडी दफ्तर में छापा, नदारद मिले कर्मचारी, भेजा गया कारण बताओ नोटिस