मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश मंत्री डॉ.एस. जयशंकर से म्यांमार में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षित वापसी का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री को अवगत कराया है कि म्यांमार के कॉल सेंटरों द्वारा उत्तराखण्ड के 15 से अधिक पुरुषों और नौ महिलाओं को अगवा कर उन्हें म्यांमार में कॉल सेंटरों में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से पीड़ितों के परिजन मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना से उत्तराखण्ड के लोगों में भी भय बना हुआ है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने 31 जुलाई, 2024 के टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित समाचार का उल्लेख करते हुए उत्तराखण्ड के नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए विदेश मंत्री से सहायता की अपेक्षा की है।

More Stories
सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत मिली और मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर जाकर लिया एक्शन
देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे बन रह विकास का अहम फैक्टर
मुख्य सचिव ने किया पंतनगर एयरपोर्ट का दौरा, विस्तारीकरण के कार्यों की समीक्षा की