मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इसरो मौके पर धा ने उत्तराखंड में मजबूत रेल कनेक्टिविटी को लेकर डिटेल में चर्चा की। धामी ने रेल मंत्री से । इस अवसर लखनऊ से देहरादून के बीच “वंदे भारत” एक्सप्रेस के संचालन की अपील की। साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में रेल सेवा के विस्तार को लेकर बहुप्रतीक्षित टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन निर्माण की यथाशीघ्र स्वीकृति प्रदान करने हेतु अनुरोध किया।
रेल सेवा का होगा विस्तार?
साथ ही अहमदाबाद से काठगोदाम, हरिद्वार और देहरादून को जोड़ने के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने, दून एक्सप्रेस में कोटद्वार के कोच का और जनता एक्सप्रेस में रामनगर के कोच का पुनः परिचालन करने एवं टनकपुर से राजस्थान के मेहंदीपुर बाला जी तक नई रेल सेवा प्रारम्भ करने का अनुरोध किया।

रेल सेवाओं के विस्तार से प्रदेशवासियों एवं पर्यटकों के लिए यातायात सुगम होगा साथ ही पर्यटन प्रमुख राज्य होने के कारण प्रदेश की आर्थिकी भी सशक्त होगी।

More Stories
मैस्कॉट प्रतियोगिता के विजेताओं को एमडीडीए उपाध्यक्ष ने किया सम्मानित
मुख्यमुख्य सचिव ने की 25 प्वाइंट प्रोग्राम की समीक्षा सचिव ने की 25 प्वाइंट प्रोग्राम की समीक्षा
आपदा प्रबंधन विभाग में आज दी गई अहम ट्रेनिंग