उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर अधिकारियों के साथ सिल्क्यारा (उत्तरकाशी) में टनल में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे बचाव कार्यों की समीक्षा की।
इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही बाधाओं से निपटने के लिए हर आवश्यक कदम उठाये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
पीएम भी ले रहे जानकारी
अलग अलग स्थानों से आए श्रमिकों के परिजनों के रहने एवं खाने की उचित व्यवस्था हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार बचाव अभियान का अपडेट ले रहे हैं। ग्राउंड जीरो पर कार्य कर रहीं एजेंसियों को प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहयोग दिया जा रहा है।
सीएम धामी ने कहा कि टनल में फंसे सभी श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में हम तेजी से कार्य कर रहे हैं।

More Stories
गरीबों को घर मुहैया कराने के लिए सरकार की पहल
सूर्यकांत धस्माना ने महेंद्र भट्ट पर लगाया बेतुकी बयानबाजी का आरोप
बीजेपी प्रकोष्ठों की बैठक में सीएम धामी बोले 2027 में भी कमल खिलना तय