मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखण्ड के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने वाले आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। देवभूमि उत्तराखण्ड के लोग शान्ति प्रिय हैं। अगर आपराधिक प्रवृत्ति के लोग यहां आकर यहां की शांत वादियों में अशांति फैलायेंगे और क़ानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करेंगे तो देवभूमि में इसको बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ऐसे आपराधिक तत्वों को चिन्हित करने के लिए वृहद् सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। क़ानून अपना काम करेगा। अपराधियों के साथ हम सख़्ती से निपटेंगे।

More Stories
चमोली में स्वास्थ्य शिविर में 150 मरीजों का किया परीक्षण
चमोली को सीएम धामी ने दी विकास योजनाओं की सौगात
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी तेज, परवादून कांग्रेस की अहम बैठक, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मौजूद रहे