मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई घटना में शामिल दंगाइयों और उपद्रवियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
मुख्यमंत्री ने बैठक में वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और पुलिस को अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि सौहार्द और शांति बिगाड़ने वाले किसी भी उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने हल्द्वानी की जनता से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

More Stories
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी
निर्वाचित होने के बाद सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से मिले दिनेश आर्य
कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने त्योहारी सीजन में सीवर का काम रोकने की उठाई मांग, एसडीएम ऋषिकेश को सौंपा ज्ञापन