8 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राज्य आंदोलनकारियों के मुद्दे पर धीरेंद्र प्रताप ने सरकार से की अहम मांग

राज्य आंदोलनकारियों के मुद्दे पर धीरेंद्र प्रताप ने सरकार से की अहम मांग

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री और चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने दिन प्रतिदिन उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के चिन्हित आंदोलनकारियों को उनकी मृत्यु के उपरांत उनकी अंत्येष्टि के अवसर पर राजकीय सम्मान न दिए जाने पर गहरा दुख, शोक और आक्रोश व्यक्त किया है । राज्य आंदोलनकारियों के मुद्दे पर धीरेंद्र प्रताप ने सरकार से की अहम मांग

धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि जिन लोगों ने उत्तराखंड के लिए खून बहाया आज उनको सम्मान देने में सरकार पीछे हट रही है । उन्होंने कहा कि जब स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी मुख्यमंत्री थे उन्होंने तभी यह आदेश जारी करवाया था जो भी आंदोलनकारी दिवंगत होंगे उनको राजकीय सम्मान दिया जाएगा और कोई ना कोई सरकारी अधिकारी पुष्प चक्र लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने जाएगा।

See also  छात्र संघ चुनाव में जीते एबीवीपी प्रतिनिधियों से मिले सीएम धामी

उन्होंने अफसोस किया कि जब से बीजेपी सरकार में आई है परंपरा समाप्त कर दी गई है उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप किए जाने की मांग करते हुए कहा है कि राज्य आंदोलनकारी को उनकी सेवाओं के लिए राजकीय सम्मान मिलना ही चाहिए जिससे संदेश जाए सरकार उनके राज्य आंदोलन में विशिष्ट योगदान का सम्मान करती है।

See also  दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा के लिए नामांकन, सीएम धामी भी रहे मौजूद
Ad 1