उत्तराखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप हिमाचल प्रदेश पहुंच गए हैं और आज से प्रचार में जुट जाएंगे। धीरेंद्र प्रताप को धर्मशाला क्षेत्र में लोकसभा और विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। धीरेंद्र प्रताप को पिछले दिनों अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला ने इस क्षेत्र का कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।
धीरेंद्र प्रताप अगले 10 दिन इस क्षेत्र में रहकर पार्टी उम्मीदवार आनंद शर्मा के चुनाव प्रचार का महत्वपूर्ण दायित्व संभालेंगे। इस बीच धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि देश में कांग्रेस की लहर चल रही है और गठबंधन सरकार अगले कुछ दिनों में जब चुनाव के नतीजे आएंगे तो भारी बहुमत से दिल्ली में सरकार बनाएगी उन्होंने कहा भाजपा का वर्चस्व देश में टूट रहा है और उसकी जन विरोधी नीतियों के कारण देश के लोग उसे अजीज आ चुके हैं

More Stories
स्कूलों में बढ़ती फीस के मुद्दे पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, धामी सरकार पर सवाल, शिक्षा मंत्री पर निशाना
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर क्या बोले सीएम धामी
गणेश गोदियाल और भावना पांडे विवाद में हरीश रावत की एंट्री