चमोली के दूरस्थ विकासखंड देवाल में ईंधन की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार की अध्यक्षता में आज आयोजित बैठक में देवाल विकासखंड के मुन्दोली क्षेत्र में दो पैटी डीजल डीलर लाइसेंस हेतु प्राप्त आवेदनों पर विचार-विमर्श कर संस्तुति प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर ईंधन आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।
उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि नियमानुसार समस्त औपचारिकताएं समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण करते हुए लाइसेंस शीघ्र निर्गत किए जाएं। इस पहल से क्षेत्र में डीजल आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा स्थानीय नागरिकों, किसानों एवं वाहन चालकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडे, सहायक कोषाधिकारी सुरेन्द्र वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
16 फरवरी की रैली के लिए कांग्रेस की अहम बैठक, बनी सरकार को घेरने की रणनीति
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए देहरादून में हुई महापंचायत, सरकार को दिया 20 दिन का अल्टीमेटम
16 फरवरी के प्रदर्शन को लेकर डोईवाला में कांग्रेस की बैठक