10 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डीएम पिथौरागढ़ ने बरम-कनार रोड का डीपीआर जल्द तैयार कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए

डीएम पिथौरागढ़ ने बरम-कनार रोड का डीपीआर जल्द तैयार कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए

पिथौरागढ़ में बरम–कनार मोटर मार्ग की डीपीआर तैयार कर धरातलीय कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाने के संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में बरम–कनार क्षेत्र से आए जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बरम–कनार मोटर मार्ग की प्रगति की समीक्षा करते हुए अवगत कराया गया कि मोटर मार्ग के निर्माण हेतु वनभूमि हस्तांतरण की कार्यवाही गतिमान है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही में तेजी लाते हुए मोटर मार्ग की डीपीआर तैयार करने तथा नियमानुसार आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर धरातलीय कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। डीएम पिथौरागढ़ ने बरम-कनार रोड का डीपीआर जल्द तैयार कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए

बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) धारचूला डिविजन के अभियंताओं द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा बरम–कनार मोटर मार्ग का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा मार्ग क्षेत्र में पेड़ों की गणना का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से शेष आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

See also  सीएम धामी से स्पीकर ऋतु खंडूरी की मुलाकात

इस दौरान बरम, कनार एवं मेथली से आए जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने श्रम कार्ड बनाए जाने के लिए तीनों स्थानों पर अलग-अलग दिवसों में कैंप आयोजित किए जाने की मांग जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की मांग का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को माह सितंबर में बरम, कनार एवं मेथली में अलग-अलग दिवसों में कैंप आयोजित कर पात्र लोगों के श्रम कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीओ वन राजकुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, PMGSY धारचूला डिविजन के अभियंता, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

See also  मुख्य सचिव ने किया सेब महोत्सव का शुभारंभ
Ad 2