8 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

स्वास्थ्य विभाग में डिपीसी की प्रक्रिया पूरी

स्वास्थ्य विभाग में डिपीसी की प्रक्रिया पूरी

उत्तराखण्ड सचिवालय में स्वास्थ्य सचिव डॉ.आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में डीपीसी की अहम बैठक आहूत की गई। बैठक में महानिदेशक स्वास्थ्य सहित शासन-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। डीपीसी की इस महत्वपूर्ण बैठक में 25 अपर निदेशक और 30 संयुक्त निदेशक के पदों पर डीपीसी की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है।स्वास्थ्य विभाग में डिपीसी की प्रक्रिया पूरी

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि चिकित्सकों की मांगों पर शासन हमेशा संवेदनशील रहा है। उन्होंने कहा महानिदेशालय से आए प्रस्ताव में अनेक खामियां थी, जिस वजह से पूरी प्रक्रिया में कुछ समय लग गया। आज डीपीसी की बैठक में 25 अपर निदेशक और 30 संयुक्त निदेशक के पदों पर समिति के द्वारा निर्णय लिया गया है।

See also  दुग्ध उत्पादकों के लिए सरकार की पहल

डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि इस निर्णय पर जल्द ही विधिवत आदेश भी जारी कर दिया जाएगा। एसडीएसीपी पर भी जल्द निर्णय हो जायेगा। चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर समय-समय पर ठोस कदम उठाये गए हैं। शासन के द्वारा कर्मचारियों के मुद्दे पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Ad 1
See also  मुख्य सचिव ने की हरिद्वार कुंभ की तैयारियों की समीक्षा