कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन के.सी. वेणुगोपाल 9 और 10 जुलाई 2026 को देवभूमि उत्तराखंड के दो दिवसीय सांगठनिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राजधानी देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेताओं, नवगठित जिला कार्यकारिणी और विभिन्न मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठकें कर संगठन की मजबूती की समीक्षा करेंगे।प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह ने दौरे की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल का ये दौरा प्रदेश में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और गति देने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। दौरे के पहले दिन यानी 9 जुलाई को दोपहर 12 बजे वेणुगोपाल जी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) के स्थानीय सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के सदस्य अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे।दो दिवसीय प्रवास के दौरान राष्ट्रीय महासचिव निम्नलिखित प्रमुख एजेंडों पर चर्चा और बैठकें करेंगे,सांगठनिक ढांचे की समीक्षा करेंगे नवनियुक्त जिला/ब्लॉक अध्यक्षों के साथ जमीनी स्तर पर संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा।समितियों व प्रकोष्ठों से संवाद करेंगे कांग्रेस के सभी अनुषांगिक संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के साथ उनकी कार्ययोजना को लेकर विशेष बैठक।राजनीतिक रणनीति पर मंथन करने के लिए प्रदेश की पोलिटिकल अफेयर्स कमेटी के साथ बैठक करेंगे,प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तय करना।एक-टू-एक संवाद स्थापित करेंगे,संगठन प्रभारियों व कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए वरिष्ठ नेताओं से व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे। अपने प्रस्थान से पहले पत्रकारों से वार्ता भी करेंगे।प्रदेश कांग्रेस ने के.सी. वेणुगोपाल के भव्य स्वागत और बैठकों के सफल संचालन के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इस दौरे के बाद उत्तराखंड कांग्रेस आगामी चुनौतियों और सांगठनिक अभियानों के लिए अधिक आक्रामक और एकजुट होकर मैदान में उतरेगी।

More Stories
कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले जत्थे को सीएम धामी ने टनकपुर से दिखाई हरी झंडी
सीएम धामी ने चंपावत को दी अहम सौगात
चढ़ावा चोरी पर उत्तराखंड में सियासी पारा हाई, 8 जुलाई को मंदिरों में उपवास करेगी कांग्रेस