उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवक्ता और पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप नेअयोध्या बद्रीनाथ और केदारनाथ में हुए मंदिरों में चढ़ाए गए सोना चांदी के आभूषणों और करोड़ों रुपये की चोरी में शामिल भाजपा नेताओं को तत्काल जेल भेजे जाने की मांग की है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के हवाले से बताया कि अयोध्या बद्रीनाथ और केदारनाथ के मंदिरों में डाका डाले जाने के जिन्होंने कृत्य के विरुद्ध कांग्रेस के कार्यकर्ता राज्य भर के जिला ब्लाक तहसील स्तर पर 8 जुलाई को राज्य के तमाम मंदिरों पर उपवास और सत्याग्रह करेंगे और भाजपाइयों की लूट का पर्दाफाश किया जाएगा। 
धीरेंद्र प्रताप ने अयोध्या बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर में हुई चोरी की सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज के द्वारा जांच कराए जाने की मांग फिर उठाई है । पौड़ी गढ़वाल जनपद के तीन दिवसीय दौरे से लौटने के बाद जारी एक बयान में धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि ये शर्म की बात है जो लोग सबसे बड़े हिंदू धर्म के पुरोधा बनते हैं और भाजपा और आरएसएस द्वारा ट्रेंड किए हुए हैं वो आज अयोध्या और केदारनाथ मंदिर में चोरी के मुख्य अभियुक्त बन गए हैं । उन्होंने कहा आज ये पता नहीं है कि अयोध्या बद्रीनाथ और केदारनाथ के मंदिरों में एक नही कितनी तरह के चंपत राय घूम रहे हैं। उन्होंने घोषणा की है कि कांग्रेस चढ़ावा चोरों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा राज्य कांग्रेस इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है। कांग्रेस चैन से नहीं बैठेगी। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में शामिल होकर लौटे धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि कितनी ही बारिश आए तूफान आए कांग्रेस प्रदेश और देश को बचाने के लिए चलाए जा रहे अपने कार्यक्रमों से पीछे नहीं हटेंगी। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कांग्रेस एकदम संगठित है और हम हर हालत में 2027 के चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने गढ़वाल में बाघों द्वारा गरीब किसानों के परिवारों के लोगों की हत्याएं किए जाने और उसे पर भाजपा सरकार के मूक दर्शक बने रहने पर हमला बोला और सरकार से प्रत्येक मृतक के परिवार को 20 लख रुपए की राशि दिए जाने की मांग की।
उन्होंने तमाम गांवो की घेराबंदी के लिए भी सरकार से आग्रह किया। उन्होंने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के नेतृत्व में गढ़वाल में चल रहे परिवर्तन अभियान की तारीफ करते हुए कहा हरक सिंह रावत एक सेनापति की तरह कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे हैं और गणेश गोदयाल भी कुमाऊं में धूम मचाए हुए हैं उन्होंने कहा अगर अगर हरीश रावत और यशपाल आर्य भी इन अभियानों में साथ रहते हैं तो इन अभियानों को जहां चार चांद लग जाएंगे वहीं कांग्रेस की अगले विधानसभा चुनाव में निश्चित जीत होगी। उन्होंने करन माहरा को भी पार्टी का मजबूत सेनापति बताया और कहा उन्होंने अपने कार्यकाल में नौजवान कांग्रेस नेताओं की जो टीम खड़ी की है वो भाजपा के ताबूत में कील डालने का काम करेगी। भाजपा के लैंसडाउन विधायक दिलीप सिंह रावत द्वारा वीरचंद सिंह गढ़वाली का संबंध में किए गए घटिया शब्दों के प्रयोग की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने कहा दिलीप रावत को हरिद्वार में गंगा जी में जाकर नहा कर अपने इस पाप के लिए माफी मांगना चाहिए केवल जवानी माफी से काम नहीं चलेगा चंद्र सिंह गढ़वाली पराक्षेप लगाना देश के तमाम स्वाधीनता सेनानियों और सेना का अपमान है।

More Stories
कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले जत्थे को सीएम धामी ने टनकपुर से दिखाई हरी झंडी
सीएम धामी ने चंपावत को दी अहम सौगात
उत्तराखंड में कांग्रेस की चुनावी कसरत, 9 और 10 जुलाई को केसी वेणुगोपाल का देहरादून दौरा, संगठनात्मक एक्टिविटी की करेंगे समीक्षा