उत्तराखंड कांग्रेस ने निकाय और लोकसभा चुनाव की कसरत तेज कर दी है। इसके लिए जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में सीनियर नेता गजेंद्र विक्रम शाही को परवादून में सदस्यता अभियान और जनसंपर्क, बूथ कमेटियों का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जिला परवादून अध्यक्ष मोहित उनियाल ने बताया कि द्वारा आगामी निकाय व लोकसभा चुनावों के मद्देनजर संगठनात्मक कार्य शैली को देखते हुए गजेंद्र विक्रम शाही को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर जिला परवादून में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोहित उनियाल ने बताया कि पूरी कांग्रेस पार्टी को आशा है कि गजेंद्र विक्रम शाही कर्तव्य व निष्ठा से दी गई ज़िम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
गजेंद्र विक्रम शाही ने कहा कि में केंद्र नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी देने के लिए योग्य समझा और में इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाऊंगा और सभी कांग्रेस जनों को साथ लेकर कार्य करूंगा ताकि आने वाले नगर निकाय व लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी लहर के साथ वापसी करेगी और आमजन को साथ लेकर एक न्याय पूर्वक सरकार बनेगी।ग जेंद्र विक्रम शाही के मनोयन पर कांग्रेस नेताओं ने खुशी व्यक्त की।


More Stories
बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य कर भरेंगे नामांकन
चमोली में जनता दरबार, सीडीओ ने सुनीं लोगों की समस्याएं
पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 42 शिकायतें आईं