21 April 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कर्मचारी महासंघ की पर्यटन सचिव से वार्ता

कर्मचारी महासंघ की पर्यटन सचिव से वार्ता

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के पदाधिकारीयों की सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे से वार्ता हुई। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने पौधे के साथ मांग पत्र पर्यटन सचिव को पौधा दिया। पर्यटन सचिव ने कहा कि शासन से नियमितीकरण नियमावली जारी होते ही दोनों निगमो के कर्मचारियों का प्राथमिकता से नियमितीकरण प्रारंभ कर दिया जाएगा। निगम स्तर की समस्याओं के संबंध में उन्होंने शीघ्र निस्तारण का आश्वासनदिया। कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी के साथ अन्य प्रकरणों पर उन्होंने प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम से उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं गढ़वाल मंडल विकास निगम के अग्रिम आदेश में कार्य कर रहे दैनिक वेतन कर्मचारियों के प्रकरणों को लेकर गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक से उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

See also  आंदोलन के साथ पर्यावरण संरक्षण 288 वें दिन किया कुछ खास

कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं- गुरुरानी

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि नियमितीकरण होने तक उनके कार्यक्रम जारी रहेंगे। इसी क्रम में आज 28वें दिन भी देहरादून स्थित एकता बिहार में धरना जारी रहा। धरने से पूर्व पदाधिकारीयों ने परिसर में पौधारोपण किया उन्होंने कहा कि आज भी कुमाऊं मंडल व गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने समूचे उत्तराखंड में स्थित अपनी इकाइयों के परिसरों में सैकड़ों पौधों का रोपण किया । वहीं बृहद स्तर पर सफाई अभियान भी चलाया। साथ ही कर्मचारियों ने विभिन्न माध्यमों से नियमितीकरण की मांग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।  दिनेश गुरु रानी ने कहा कि किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारी अपने-अपने केंद्रों में निगम हित और राज्य हित में कार्य करने के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं और कुछ कर्मचारी सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए धरने के साथ पौधारोपण कर रहे हैं।पर्यटन सचिव से हुई वार्ता में महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला रमेश कपकोटी गौतम कुमार पीतांबर दुमका वेद प्रकाश पदम सिंह नरेंद्र थापा महेश कुमार दास उपस्थित रहे।