संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आह्वान पर आज 33वें दिन भी देहरादून स्थित एकता बिहार में धरना जारी रहा। महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आज कुमाऊँ मंडल विकास निगम व गढ़वाल मंडल विकास निगम के समस्त इकाइयों के परिसर में निगम के कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजाति के सैकड़ो पौधों का रोपण किया वहीं वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया।

गुरु रानी ने कहा कि निगम के कर्मचारी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर सरकार को सहयोग दे रहे हैं उन्होंने कहा जी महासंघ की नियमितीकरण की मांग को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारी गढ़वाल के क्षेत्र में आई आपदा में सहयोग कर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

More Stories
हरि सेवा आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान और यज्ञ में शामिल हुए सीएम धामी
BJP के सभी मोर्चों की बैठक, 2027 चुनाव को लेकर मंथन
भूमि घोटालों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, उच्चस्तरीय जांच की मांग