22 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कर्मचारी संघ का धरना 37 दिन से जारी

कर्मचारी संघ का धरना 37 दिन से जारी

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के आवाहन पर आज 37वें दिन भी देहरादून स्थित एकता विहार में धरना जारी रहा। महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि आज निगम मुख्यालय नैनीताल में धरना प्रारंभ किया गया। धरने से पूर्व निगम के प्रबंध निदेशक डॉक्टर संदीप तिवारी और महाप्रबंधक विजय नाथ शुक्ल से।।। पौधे के साथ ज्ञापन।।। कार्यक्रम के तहत पौधा देकर वार्ता की गई। प्रबंध निदेशक डॉ संदीप तिवारी ने कहा कि शासन से जैसे ही नियमितीकरण के संबंध में शासनादेश जारी होगा उसे अमल में लााा जाएगा। महाप्रबंधक ने भी निगम स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

See also  टनकपुर में सीएम धामी का युवा संवाद कार्यक्रम

दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आज समूचे कुमाऊं मंडल विकास निगम और गढ़वाल मंडल विकास निगम की इकाइयों के परिसर में विभिन्न प्रजाति के सैकड़ों पौधों का रोपण किया गया। बृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। गुरु रानी ने कहा कि निगम मुख्यालय नैनीताल में निगम कर्मचारियों ने वृहद स्तर पर पौधा रोपण किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला पीतांबर दुमका गौतम कुमार पवन चौधरी दीपक पांडे नरेन्द्र थापा उपस्थित रहे। इधर गढ़वाल मंडल में महासंघ के महामंत्री विजय पुरोहित संजय भट्ट जोगिंदर लाल अनिल जोशयाल प्रेम सिंह रावत जयपाल विष्ट सुमेर सिंह रावत श्यामलाल सेंजवाल के नेतृत्व मे पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया व विभिन्न माध्यमों से मुख्यमंत्री को ज्ञापनप्रेषित किया।

See also  हरि सेवा आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान और यज्ञ में शामिल हुए सीएम धामी