12 May 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कर्मचारी तय करेंगे आंदोलन की अगली रणनीति

कर्मचारी तय करेंगे आंदोलन की अगली रणनीति

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम का देहरादून स्थित एकता बिहार में आज 36वें दिन भी धरना जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि गांधीवादी तरीके से चलाया जा रहे संहयोगात्मक आंदोलन के तहत आज कुमाऊँ मंडल विकास निगम व गढ़वाल मंडल विकास निगम की इकाइयों के परिसर में विभिन्न प्रजाति के सैकड़ो पौधों का रोपण किया गया वहीं वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। निगम के कर्मचारियों ने अपनी अपनी इकाइयों में कार्य किया। उक्त आंदोलन से ना तो जनता को परेशानी हो रही है नहीं पर्यटकों को परेशानी। उन्होंने कहा कि अपनी तरह के अनोखे आंदोलन के इतने दिन बीतने के बावजूद भी सरकार द्वारा नियमितीकरण पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

See also  पिथौरागढ़ की इंद्रा देवी ने पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल

इधर दिनेश गुरुरानी ने कहा कि 8 अगस्त से निगम मुख्यालय नैनीताल में भी धरना प्रारंभ किया जाएगा। इस संबंध में कल 8 अगस्त को महासंघ के पदाधिकारी अग्रिम रणनीति पर बैठक करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महासंघ के महामंत्री विजय पुरोहित महासंघ के संरक्षक सुरेश पवार कार्यकारी अध्यक्ष जोगिंदर लाल कार्यकारी अध्यक्ष संजय भट्ट कुमाऊं मंडल के महामंत्री कंचन चंदोला उपाध्यक्ष गौतम कुमार उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका उपाध्यक्ष रमेश कपकोटी ने सभी कर्मचारियों से सहयोगात्मक आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।