21 May 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राष्ट्रीय खेलों के दौरान फैन पार्क और कॉन्क्लेव प्वाइंट बना चर्चा का सबब

राष्ट्रीय खेलों के दौरान फैन पार्क और कॉन्क्लेव प्वाइंट बना चर्चा का सबब

38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रमुख केंद्र महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज में फैन पार्क और काॅन्क्लेव प्वाइंट बनाया गया है। यहां खिलाड़ी अपने मैच खत्म हो जाने पर या खाली समय में मौजूद रहते हैं। खिलाड़ी यहां बने फैन पार्क और मौली संवाद कॉन्क्लेव को बेहद पसंद कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि देशभर से आए खिलाड़ी देवभूमि उत्तराखण्ड से बहुत अच्छे अनुभव लेकर जाएं। इसी अनुरूप तमाम तरह की व्यवस्था भी की गई हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि राष्ट्रीय खेल सभी खिलाड़ियों के विकास में सहायक साबित हों।

See also  टनकपुर बनबसा बाईपास की मांग तेज, संघर्ष समिति का किया गया गठन, तय होगी आंदोलन की रुपरेखा

नोडल अधिकारी, गेम्स ऑपरेशन राष्ट्रीय श्री नीरज गुप्ता ने कहा कि खेलों में खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके मनोरंजन और ज्ञानवर्धन के लिए भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ताकि उन्हें हर लिहाज से एक अच्छा वातावरण मिले और वह खेलों में आगे बढ़ सकें।

कॉन्क्लेव में 12 फरवरी को भारतीय स्टार मुक्केबाज निखत जरीन आएंगी। इसके अलावा, जानी मानी एथलीट रह चुकी अश्विनी नचप्पा, चक दे इंडिया फेम पूर्व हाॅकी खिलाड़ी मीर रंजन नेगी समेत कई विशेषज्ञों केे भी काॅन्क्लेव में कार्यक्रम तय किए गए हैं। देहरादून में यह काॅन्क्लेव 12 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। 11 फरवरी को हल्द्वानी में भी एक काॅन्क्लेव आयोजित की जाएगी।

See also  सीएम धामी ने जनरल खंडूरी के निधन पर जताया शोक

नेशनल स्पोर्ट्स विजन काॅन्क्लेव में 30 सत्रों की श्रृंखला 12 फरवरी तक चलनी हैं। इस काॅन्क्लेव को राष्ट्रीय खेल के शुभंकर मौली से जोड़ते हुए मौली संवाद नाम दिया गया है। यहां पर खिलाड़ियों को खेल विकास और उससे जुड़ी तमाम अन्य बातों की जानकारी देने की व्यवस्था की गई है। 50 विशेषज्ञों का पैनल तैयार है। पूर्व एथलीट अंजू बाॅबी जार्ज और भारतीय हाॅकी की कप्तान रानी रामपाल और संग्राम सिंह के टिप्स से इस सीरीज का आगाज हुआ है।

यहां पर खिलाड़ियों को मोटिवेशन सपोर्ट, मेडिकल, न्यूट्रिशन, इंजरी से उभरने, डोपिंग समेत तमाम अन्य बिंदुओं पर टिप्स देने के लिए रोजाना सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। पंजाब की वुशु टीम के खिलाड़ी हरप्रीत व शिवम ने कहा कि यह आयोजन खिलाड़ियों की बेहतरी से जुड़ा है।

See also  जनरल खंडूरी को हरिद्वार में दी गई अंतिम विदाई