मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन तोमर के अध्यक्ष संजीव तोमर के नेतृत्व में किसान यूनियन के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के सभी हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। अतिवृष्टि से फसलों को हुई क्षति का पूरा आंकलन किया जा रहा है। केन्द्र सरकार को भी अतिवृष्टि से हुए नुकसान के लिए पत्र भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। राज्य में मिलेट मिशन पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। जैविक खेती को भी तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है।


More Stories
सीएम धामी ने गिनाईं श्रमिक कल्याण को लेकर चलाई जा रही योजनाएं
उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी पेपर लीक का आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार
मतदाता सूची को लेकर अहम बैठक