15 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

वित्त राज्य मंत्री से फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ने की ये अहम मांग

वित्त राज्य मंत्री से फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ने की ये अहम मांग

फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से मिला। इस दौरान केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से फेडरैशन द्वारा पंजाब के व्यापारियों को कारोबार मे आने वाली दिक्कतो पर बातचीत हुयी । फेडरैशन द्वारा जी एस टी ( GST) से संबंधित विषय पर पंजाब में कारोबार में आ रही दिक्कतों को देखते हुवे व्यापारियों की मुश्किलों को हल करने के उदेश्य से एक लिखित “माँग पत्र” दिया। मांग पत्र में “होटल इंडस्ट्री” में रुपए 1000/- से कम पर लगने वाले जीएसटी को हटाने के संबंध में अनुरोध भी किया गया है । जिसपर माननीय मंत्री ने तुरंत आश्वासन दिया है की जल्द ही संबंधित सभी जानकारियों को दिखवाकर टैक्स वापस लिया जाएगा । वित्त राज्य मंत्री से फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ने की ये अहम मांग

See also  CM धामी ने सचिवालय में की जनहित से जुड़े मुद्दों की समीक्षा

उसके साथ ही मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को सूचित भी किया की “केन्द्रीय सरकार” बहुत जल्द ही जीएसटी कानून से जुड़े कई सारे और परिवर्तन बी करने की तैयारी में है जिससे आम व्यापरियों को अपने कारोबार में काफी राहत मिलेंगी ।

प्रतिनिधि मण्डल में फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव श्री आर.के.गोड़, राष्ट्रीय प्रवक्ता और कोषाध्यक्ष श्री राजेश्वर पैन्यूली व पंजाब फेडरैशन के वाइस प्रसिडेंट पंजाब श्री अमित कपूर जी व श्री दीपांश मित्तल उपप्रधान पंजाब भी साथ रहे ।

See also  कीर्तिनगर में मुख्यमंत्री ने युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में की शिरकत
Ad 2