15 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

वित्त सचिव ने ली राज्य स्तरीय बैंकर्स की बैठक

वित्त सचिव ने ली राज्य स्तरीय बैंकर्स की बैठक

सचिव, वित्त दिलीप जावलकर ने आज सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक ली। उन्होंने बैंकों से राज्य में ऋण जमा अनुपात को 60 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर काम करने के लिए कहा साथ ही उन्होंने स्वरोजगार संबंधित योजनाओं से सम्बंधित लंबित ऋण आवेदनों को भी तेजी से निस्तारित करने के निर्देश दिए। वित्त सचिव ने ली राज्य स्तरीय बैंकर्स की बैठक

सचिव ने कहा कि जिन जनपदों में ऋण जमा अनुपात कम है, वहां अग्रणी जिला प्रबंधक विशेष रणनीति के साथ प्रयास करें। खासकर पर्वतीय जनपदों में होटल, पर्यटन, पावर प्रोजेक्ट्स की वित्तीय गतिविधियों को स्थानीय बैंकों से जोड़ने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिस जिले में इकाई संचालित हो रही है, उसकी वित्तीय गतिविधियां भी उसी जिले के बैंक से संचालित होनी चाहिए।

See also  स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध धामी सरकार

बैठक में स्वामित्व कार्ड के आधार पर ऋण प्रदान किए जाने के लिए बैंकों के स्तर से SOP जारी करने पर जोर दिया गया। सचिव ने आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए जनजागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस अभियान में सरकारी विभागों को भी जोड़ने के निर्देश दिए।

उन्होंने बैंकों को निर्देश दिए कि वो भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत न्यायिक कार्यवाही में Online गवाही के लिए जिला मुख्यालय की शाखाओं में VC की सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

सचिव ने रोजगार सृजन ऋण योजनाओं में लंबित आवेदनों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि संबंधित बैंक प्राथमिकता के आधार पर आवेदनों का निस्तारण करें, इसी तरह MSME सेक्टर को भी प्राथमिकता पर वित्तीय सहायता प्रदान करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऋण आवंटन को भी प्राथमिकता में लिया जाए, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा ऋण उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी जाए। इस मौके पर अपर सचिव रंजना राजगुरु, हिमांशु खुराना, निवेदिता कुकरेती और अभिषेक रुहैला सहित बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।

See also  उत्तराखंड में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार की नई‌ पहल