जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में आज सीमा क्षेत्र और जनपद में सेना और आईटीबीपी के भूमि सम्बन्धित मामलों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान यहाँ विभिन्न लम्बित मामलों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। 
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को मामलों का संयुक्त निरीक्षण कर सीमांकन कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश एवं ऑनलाइन वीसी के माध्यम से एसडीएम चमोली, एसडीएम जोशीमठ एवं आईटीबीपी के अधिकारी जुड़े।

More Stories
दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, उत्तराखंड पवेलियन में झलक रही देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत
सीएम धामी ने दी छठ पूजा की शुभकामनाएं
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध धामी सरकार