8 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

परवादून जिला कांग्रेस कमेटी की पहली बैठक, संगठन की मजबूती के लिए काम करने पर जोर

परवादून जिला कांग्रेस कमेटी की पहली बैठक, संगठन की मजबूती के लिए काम करने पर जोर

परवादून जिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक डोईवाला ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने की। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए तथा संगठन की आगामी गतिविधियों, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों एवं पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। परवादून जिला कांग्रेस कमेटी की पहली बैठक, संगठन की मजबूती के लिए काम करने पर जोर

पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि, “जिला कार्यकारिणी में शामिल सभी साथियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। हमें पूरी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। आगामी चुनावों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी पूरी सक्रियता के साथ कार्य करें।”

See also  हल्द्वानी शुद्धिकरण के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि, “कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य करती रही है। नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और क्षेत्र के विकास तथा जनहित के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।”

डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि, “संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। सभी पदाधिकारियों को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना होगा। नई टीम निश्चित रूप से पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।”

कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा परोहित ने कहा कि, “कांग्रेस कार्यकर्ता हमेशा जनता के हितों के लिए समर्पित रहे हैं। नई जिला कार्यकारिणी के गठन से युवाओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। हम सभी मिलकर संगठन को मजबूत बनाने और जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत करने का कार्य करेंगे।”

See also  माउंट त्रिशूल फतह करने निकली बंगाल इंजीनियर्स की टीम

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तथा सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। बैठक के पश्चात पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट जी व ऋषिकेश में बिजली विभाग की लापरवाही से मां व बेटी की मृत्यु के शोक में 2 मिनट का मौन रखा गया।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, डोईवाला ब्लॉक प्रमुख और कांग्रेस प्रदेश महासचिव गौरव सिंह, कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, कांग्रेस प्रदेश महासचिव अश्विनी बहुगुणा, कांग्रेस प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी, पीआईसी प्रबंधक मनोज नौटियाल,कांग्रेस प्रदेश सचिव राकेश सिंह, डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, ऋषिकेश कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ताजिंदर सिंह ताज, कार्यालय सचिव उमेद बोरा,जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार,रेखा बहुगुणा,जिला महासचिव गजेंद्र विक्रम शाही,मीडिया प्रभारी राहुल सैनी,सोशल मीडिया प्रभारी अनुज कन्नौजिया,रेखा कांडपाल सती,अफसाना अंसारी,कमलेश शर्मा,महिला कांग्रेस जिलाअध्यक्ष अंशुल त्यागी,रश्मि देवराडी,गौरव मल्होत्रा,अमित सैनी,कांग्रेस पूर्व र्सैनिक संगठन जिलाध्यक्ष महेश कुकरेती,जिला प्रवक्ता रमेश सौलंकी,कांग्रेस एससी विभाग जिलाध्यक्ष मुकेश प्रसाद,कांग्रेस पंचायत संगठन जिलाध्यक्ष राहुल खरोला,कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सुनील बर्मन व जिला कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

See also  उत्तराखंड में अब मुख्यमंत्री भविष्य निर्माण योजना