मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16 सितंबर 2024 को बिजली में सब्सिडी देने की घोषणा की थी। उसी क्रम में शासन ने शासनादेश जारी कर दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है। बिजली के बिल में सब्सिडी का निर्णय राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।
उन्होंने कहा कि इससे राज्य के नागरिकों पर वित्तीय बोझ कम होगा और ऊर्जा के उचित उपभोग को प्रोत्साहन मिलेगा। पर्वतीय हिमाच्छादित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को विशेष रूप से राहत मिलेगी।

More Stories
सीएम धामी ने सभी डीएम के साथ की बैठक, दिए अहम निर्देश
युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी
स्वरोजगार को बढ़ावा देने की सीएम धामी की पहल ला रही रंग