19 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देहरादून में रक्त दान की शानदार पहल

देहरादून में रक्त दान की शानदार पहल

देहरादून के मोथरोवाला में ‘विचार एक नई सोच’ सामाजिक संगठन और 17 सहयोगी संस्थाओं द्वारा आयोजित स्वास्थ्य संवाद व स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में समाजसेवा की मिसाल पेश हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और कुल 216 यूनिट रक्तदान हुआ।

मुख्य अतिथि विधायक रायपुर उमेश शर्मा काउ ने रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा रक्तदान जीवनदान है। हम सभी को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके। समाज की बेहतरी के लिए ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करना हम सभी का दायित्व है। देहरादून में रक्त दान की शानदार पहल

इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि, अपर सचिव मुख्यमंत्री, महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाभ बंशीधर तिवारी ने कहा कि यह देखना अत्यंत प्रेरणादायक है कि युवा वर्ग बड़ी संख्या में रक्तदान के लिए आगे आ रहा है। यह दर्शाता है कि हमारी नई पीढ़ी सामाजिक सरोकारों के प्रति कितनी सजग है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

See also  सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया

बंशीधर तिवारी ने कहा कि समाज निर्माण केवल सरकारी योजनाओं से संभव नहीं, बल्कि ऐसे स्वयंसेवी प्रयास ही असली आधार बनते हैं। सामाजिक संगठन जैसी संस्थाएं जब आगे आकर युवाओं को जोड़ती हैं, तो समाज में बदलाव की नींव मजबूत होती है। रक्तदान जैसे कार्यों से न केवल जीवन बचता है, बल्कि मानवता को जीवंतता मिलती है। आज जब हम स्वास्थ्य, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की बात करते हैं, तो इस शिविर जैसा आयोजन एक आदर्श मॉडल बन सकता है।

शिविर के दौरान निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान से हमें जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। यह कार्य चिकित्सा व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बनता जा रहा है। हमें अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए जागरूक करना होगा।

See also  उत्तराखंड कांग्रेस ने चुनाव से पहले पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

इस अवसर पर कार्यक्रम की प्रमुख सहयोगी संस्था पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष और उप-निदेशक सूचना श्री रवि बिजारनिया ने कहा कि इस आयोजन में विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता यह सिद्ध करती है कि जब हम एकजुट होते हैं, तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता। पीआरएसआई देहरादून चैप्टर की ओर से मैं इस प्रयास की सराहना करता हूं। इस मौके पर स्वास्थ्य व सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए 21 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

Ad 2
See also  गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुई रुद्रनाथ जी की उत्सव डोली