15 May 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

MDDA की शानदार पहल, VC बंशीधर तिवारी ने बनाया ‘बचत’ का दमदार प्लान

MDDA की शानदार पहल, VC बंशीधर तिवारी ने बनाया ‘बचत’ का दमदार प्लान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद MDDA यानी
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने “तेल बचाओ मुहिम” शुरू कर दी है ।

MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कार पूलिंग अपनाने, अनावश्यक वाहन उपयोग कम करने और कार्यालय के आसपास रहने वालों को साइकिल या पैदल आने के लिए प्रेरित किया है। “एक अधिकारी, एक वाहन” का संदेश केवल ईंधन बचत नहीं, बल्कि प्रशासनिक अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक बनता दिख रहा है।

सिर्फ पेट्रोल-डीजल ही नहीं, बिजली बचत पर भी सख्ती दिखाई गई है। एसी का सीमित उपयोग, जरूरत न होने पर लाइट और कंप्यूटर बंद रखने जैसे कदम यह साबित करते हैं कि यदि इच्छाशक्ति हो तो सरकारी कार्यालय भी ऊर्जा संरक्षण की मिसाल बन सकते हैं।

See also  सीएम धामी अहम बैठक में शामिल हुए

देहरादून बढ़ते ट्रैफिक और प्रदूषण की चुनौती से जूझ रहा है। ऐसे समय में एमडीडीए की यह पहल सिर्फ सरकारी अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक जनआंदोलन बन सकती है। सच यही है कि यदि हर विभाग और हर नागरिक ऐसे छोटे प्रयास शुरू कर दे, तो बड़ा बदलाव दूर नहीं।