जनपद रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम यात्रा सकुशल चल रही है। केदारनाथ धाम में प्रतिदिवस लगभग 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के सुगम व सुरक्षित दर्शन कराये जाने के साथ ही उनकी आवश्यक मदद भी की जा रही है। आन्ध्र प्रदेश से आये नरेन्द्र रेड्डी पुत्र मुनि रेड्डी निवासी काकी नगर आन्ध्र प्रदेश जिनका कि पर्स खो गया था, उनके द्वारा अपने खोये पर्स में रुपये 50 हजार कैश होना बताया गया।
ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कार्मिकों द्वारा इन श्रद्धालु से वार्ता कर इनके कहां-कहां पर और किन दुकानों इत्यादि में जाने का विवरण प्राप्त करने पर अथक प्रयासों से इनके पर्स को बरामद कर इनके सुपुर्द किया गया। श्रद्धालु ने पुलिस का आभार प्रकट कर अपने गन्तव्य के लिए प्रस्थान किया गया।

More Stories
कैंट का किला मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, डॉ. जसविंदर सिंह बढ़ा रहे पार्टी का कुनबा, ने लोगों को जोड़कर दिया एकजुटता का संदेश
कीर्तिनगर में मुख्यमंत्री ने युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में की शिरकत
हरिद्वार में अर्धकुंभ या कुंभ को लेकर बीजेपी के अंदर से ही उठे सवाल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने डबल इंजन सरकार को घेरा