पू्र्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बनभूलपुरा हिंसा को लेकर बड़ी मांग की है। हरीश रावत ने हिंसा के दौरान घायल हुए पत्रकारों की मदद के लिए सरकार से आगे आने की अपील की है। हरीश रावत ने लिखा है हल्द्वानी के वनभूलपुरा एरिया में हुई हिंसक झड़पों के बीच में अपने कर्तव्य पालन के लिए जो पत्रकार बंधु वहां पहुंचे थे, कुछ और भी ऐसे लोग जो किसी कारणवश उस क्षेत्र में थे उनमें से कई लोगों को चोटें आई, कई पत्रकार साथियों के कैमरे इत्यादि टूट गए, कुछ लोगों की मोटरसाइकिलें और स्कूटी जला दी गई,
तो ऐसे लोग राजकीय सहायता के लिए पात्र हैं और ऐसे लोगों की सूची बनाकर उनको, राज्य सरकार को आवश्यक आर्थिक सहायता देनी चाहिए ताकि उनको हुई क्षति की पूर्ति की जा सके, उनमें से कई लोग ऐसे हैं जो अब मोटर साइकिल आदि के अभाव में अपनी ड्यूटी आदि भी ठीक से अटेंड नहीं कर पा रहे हैं, जितनी जल्दी इनकी सहायता हो उतना अच्छा है।

More Stories
मुख्य सचिव ने किया सेब महोत्सव का शुभारंभ
सीएम धामी से स्पीकर ऋतु खंडूरी की मुलाकात
संस्कृत संस्थानम् के शासी निकाय की बैठक