उत्तराखंड में आचार संहिता उल्लंघन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। हरीश रावत ने एक पर्ची का जिक्र करते हुए सवाल उठाए हैं और चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की मांग की है।
हरीश रावत का आरोप है कि हरिद्वार लोकसभा में सभी पोलिंग बूथ पर खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन बीजेपी की ओर से किया जा रहा है लेकिन देखने सुनने वाला कोई नहीं है। हरीश रावत ने ईवीएम खराब होने को लेकर भी शिकायत की है और नाराजगी जताई है।
हरीश रावत का क्या आरोप?
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है सावधान इलेक्शन कमिशन आप कहां हो हरिद्वार और देहरादून के सभी पोलिंग बूथ पर भाजपा के लोग मतदाताओं को जो पर्ची दे रहे हैं उनके मत पर संख्या नंबर पर आदि की उसे पर कमल का फूल बना हुआ है और मोदी जी का फोटो बना हुआ है यह पूर्णता चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन है।
मैंने कल भी ट्वीट करके ऐसी आशंका जताई थी आज वह आशंका सही साबित हो रही है और अभी तक कहीं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है कहीं जगह मशीनों के खराब होने की सूचनाएं मिल रही हैं जो चिंताजनक हैं।

More Stories
राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की बड़ी मांग, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल
प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ को लेकर कांग्रेस ने जताई नाराजगी, सरकार पर साधा निशाना
सचिवालय समिति की बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा