पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लोकसभा चुनाव से पहले अपने बयान से सियासत गर्मा दी है। हरीश रावत के बयान के अब कई मायने निकाले जा रहे हैं।
हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने पर हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान जो फैसला करेगा वो उन्हें मंजूर है लेकिन मेरा मन है और मैं पार्टी से भी कहूंगा कि मेरे बेटे को चुनाव लड़ाया जाए क्योंकि वह बहुत दिनों से समाज व राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रहा है कार्य करने वाले को पुरस्कार वह सम्मान भी मिलना चाहिए जिससे पार्टी को भी लाभ होगा।

More Stories
दयारा बुग्याल से लापता युवती की तलाश जारी
FAIVM ने व्यापार में नारी शक्ति की सहभागिता पर किया मंथन
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की कुंभ मेला की तैयारियों की समीक्षा बैठक