1 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पंचायत चुनाव पर लगी रोक बरकरार, हाईकोर्ट में कल फिर होगी सुनवाई

पंचायत चुनाव पर लगी रोक बरकरार, हाईकोर्ट में कल फिर होगी सुनवाई

उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर लगी रोक को हटाने को लेकर धामी सरकार ने आज फिर से हाई कोर्ट में दस्तक दी। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के समक्ष आज ही केस मेंशन कर सुनवाई करने का अनुरोध किया। याचिका मेंशन करते वक्त सरकार की तरफ कहा गया कि 9 जून को सरकार ने जो नियमावली बनाई थी, उसका गजट नोटिफिकेशन 14 जून को हो गया था। लेकिन  “कम्युनिकेशन गैप” के कारण गजट नोटिफिकेशन को हाईकोर्ट के समक्ष सुनवाई के वक्त प्रस्तुत नहीं किया जा सका था। इस पर कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इसमें क्या जल्दी है? पिछले एक साल से अधिक समय बीत चुका है, चुनाव नहीं कराए। पंचायत चुनाव पर लगी रोक बरकरार, हाईकोर्ट में कल फिर होगी सुनवाईकोर्ट ने इससे पहले कई बार चुनाव कराने के आदेश दिए थे उसके बाद भी चुनाव नहीं कराए, अब इसमें क्या जल्दी है।

See also  सीएम धामी ने खटीमा में युवाओं से किया संवाद

25 जून को होगी पंचायत चुनाव पर सुनवाई

आज सरकार की ओर से गजट नोटिफिकेशन हाईकोर्ट के समक्ष पेश कर दिया गया है। नोटिफिकेशन पेश होने के बाद मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने पंचायत चुनाव सम्बन्धी सभी याचिकाओं की सुनवाई के लिए 25 जून बुधवार अपरान्ह 2 बजे का समय निर्धारित किया है, तब तक कोर्ट ने लगी रोक को बरकरार रखा है। इस मामले में मंगलवार को दीपिका किरौला और अन्य की याचिकाएं भी सुनवाई को लगी थी। हाईकोर्ट ने इन सभी की एक साथ सुनवाई का निर्णय लिया है।

See also  मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान के मुद्दे पर कांग्रेस एक्टिव, देहरादून में पुलिस से की शुद्धिकरण मामले की शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
Ad 2