रुड़की के साउथ सिविल लाइन में भारी बारिश के चलते हुए जलभराव को लेकर पिछले एक सप्ताह से लगातार चक्कर काट रहे नेताओं के लिए यह तस्वीर बहुत ही दुखदाई और हिलाने वाली होगी कि आखिरकार यह सब कुछ कैसे हो गया। खानपुर विधायक उमेश कुमार के द्वारा जो 24 घंटे का वादा किया गया था उस पर वह खरा उतरे और लाखों रुपए का पाइप मंगवा कर बड़े-बड़े पंपसेट लगाकर उमेश कुमार के द्वारा जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को निदान दिलाने के लिए पानी को रुड़की दिल्ली मार्ग हाईवे से साउथ सिविल लाइन के बीच पाइप को ले जाकर कालोनी के बेक साइड नाले में डाल दिया गया जिसके बाद जब यह ऑपरेशन उमेश कुमार का सफल साबित हुआ तो कॉलोनी वासियों ने खुशी का इजहार करते हुए विधायक उमेश कुमार को कॉलोनी के बीच बिठाकर दूध से नायक फिल्म के हीरो की तरह नहलाया। वहीं इस दौरान उमेश कुमार जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए।

More Stories
किच्छा में नगरपालिका चुनाव के दौरान बवाल, कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन आयोग से की शिकायत, मतपेटियों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा
जनगणना के दूसरे राउंड को लेकर पिथौरागढ़ में शुरू हुई ट्रेनिंग
डीएम पिथौरागढ़ ने किया निर्माणाधीन पार्किंग का निरीक्षण