मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल ब्लॉक मुख्यालय में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को उच्चीकृत सुविधाओं से युक्त किए जाने तथा चिकित्सालय का नाम शहीद हवलदार हरेन्द्र सिंह रावत के नाम पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की है।
सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि ये निर्णय शहीद हवलदार हरेन्द्र सिंह रावत की बहादुरी और बलिदान को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है। उच्चीकृत स्वास्थ्य सुविधाएं क्षेत्रीय नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगी और उनके स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करेंगी।

More Stories
सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए मंजूर किया बजट
सऊदी अरब में फंसे उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल की घर वापसी को लेकर सीएम धामी ने की पहल, विदेश मंत्री को लिखी चिट्ठी
सचिव राज्य संपत्ति विभाग ने की तीन अहम परियोजनाओं की समीक्षा