ऋषिकेश की कृष्णा नगर कॉलोनी में क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय मातृशक्तियों, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान क्षेत्रवासियों ने एक स्वर में बताया कि कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिसके कारण बच्चों व महिलाओं को शाम के समय आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
क्षेत्रवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला द्वारा तत्काल पहल करते हुए कॉलोनी में 4 स्ट्रीट लाइट उपलब्ध कराई गईं, जिससे क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ और लोगों को राहत मिली।
मौके पर मौजूद महिलाओं एवं युवाओं ने इसके लिए जयेंद्र रमोला का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी तथा बच्चों और महिलाओं को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
जयेंद्र रमोला ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना ही हर जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है और क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान के लिए हमें हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए मैं भले ही किसी पद में नहीं हूं परन्तु मैं हमेशा हर व्यक्ति और समाज की मदद के लिये तत्पर रहता हूं ताकि अधिक से अधिक ज़रूरतमंदों की मदद हो सके । रमोला ने कहा कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाते रहेंगे ।

More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून में किया गोरखा हिमालियन फेस्टिवल का उद्घाटन
अग्निवीर स्कीम की खामियां बता रही कांग्रेस, विरोध यात्रा का तीसरा चरण शुरू
बजट को लेकर पौड़ी में संवाद कार्यक्रम, लोगों ने सीएम धामी को दिए अहम सुझाव