11 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मुख्य सचिव की अहम बैठक

मुख्य सचिव की अहम बैठक

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके उत्तराधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ बैठक करने तथा विभिन्न अवसरों पर सरकारी कार्यक्रमों में स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा उनके नाम व मोबाइल नंबर अविलंब शासन को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी स्वतंत्रता सेनानियों की समस्याओं का त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने इस दिशा में जिलाधिकारी चमोली द्वारा बेहतरीन कार्य करने के लिए उनकी सराहना की।

See also  उत्तराखंड बीजेपी में शामिल हुए कई पूर्व सैनिक

मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों कि स्मृति में सड़कों, चौराहों व द्वारों के नामकरण तथा शिलापट स्थापित किए जाने संबंधित प्रकरणों को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए| उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों के विभिन्न प्रकरणों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में सभी संबंधित विभागों के सचिव, वर्चुअल माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी व स्वतंत्रता सेनानी तथा उनके उत्तराधिकारी उपस्थित रहे।

Ad 2
See also  देहरादून में हर घर तिरंगा यात्रा की शुरुआत, सीएम धामी ने भी की शिरकत