19 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राधा रतूड़ी की महत्वपूर्ण बैठक

राधा रतूड़ी की महत्वपूर्ण बैठक

राज्य में परियोजनाओं के निर्माण के संदर्भ में संसाधनों के अपव्यय को समाप्त करने के दृष्टिगत मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने व्यय वित्त समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को सभी प्रोजेक्ट्स के निर्माण के दौरान इंटिग्रेटेड प्लान के साथ कार्य करने की कड़ी हिदायत दी है। मुख्य सचिव ने गोपेश्वर एवं रुड़की के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में बनने वाले 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक की समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग को सख्त हिदायत दी है कि हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की दृष्टि से वर्तमान अस्पतालों, स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने मानसखण्ड योजना के तहत चंपावत में देवीधूरा बाराही देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण की समीक्षा करते हुए मंदिर निर्माण, परिक्रमा मार्ग, प्रवेश द्वार, गहरवालखाम एवं आंतरिक विद्युतीकरण के कार्य को निर्धारित समय सीमा पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने 4042.90 लाख रुपए से संचालित होने वाले ऋषिकेश शहर के तहत मुनि-की-रेती, ढालवाला तथा तपोवन क्षेत्र के ड्रेनेज प्लान को जल्द पूरा करने निर्देश सिंचाई विभाग को दिए।

See also  जन जन की सरकार कार्यक्रम से लोगों को हो रहा फायदा

बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, सचिव डा. आर राजेश कुमार, सचिन कुर्वे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।