14 January 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस में आज कौन शामिल हुआ?

कांग्रेस में आज कौन शामिल हुआ?

आज देहरादून कांग्रेस मुख्यालय में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं 2004 बैच के आई0ए0एस0 अधिकारी सुरेश कुमार भण्डारी को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवायी। सुरेश भंडारी ने कहा कि वो केन्द्र शासित प्रदेश कैडर के वरिष्ठ नौकरशाह थे।

अब सेवानिवृत्ति के बाद कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर प्रदेश की सेवा के लिए राजनीति में आये हैं। और पार्टी उन्हें जो भी आदेश देगी वो उसका निष्ठा से पालन करेगें।

राहुल लड़ रहे लोकतंत्र की लड़ाई- माहरा

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आज राहुल गांधी जिस तरीके से लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई जनता के सहयोग से लड रहे हैं उनका स्पष्ट संदेश है नफरत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान यह स्लोगन युवाओं और देश की जनता को प्रभावित कर रहा है और एकता और सामाजिक सौहार्द हमारी राजनीतिक और सामाजिक विरासत है इसे और मजबूत किए जाने की जरूरत है।

See also  बंशीधर तिवारी से मिला उत्तराखंड फिल्म एंड म्यूजिक एसोसिएशन

माहरा ने कहा कि राहुल गांधी आज लोकतंत्र की धुरी बन गये हैं मंहगाई से झुझती जनता की पीडा को भी वह लगातार उठा रहे हैं। बेरोजगारों के रोजगार के सवाल हो या महिला सुरक्षा का मुददा हो या देश की गिरती हुयी अर्थव्यवस्था या सीमा सुरक्षा की बात हो हर मुददे पर राहुल गांधी सड़क से लेकर सदन तक जिस तरीके से संघर्ष कर रहे है वह बेमिशाल है, सरकार की प्रचण्ड तानाशाही और दमनकारी नीतियों के बावजुद देश का किसान, जवान, मातृशक्ति, मजदूर और आम आदमी कांग्रेस की ओर आशा और उम्मीद से देख रहा है विभिन्न दलों के बहुत से कार्यकर्ता और नेता कांग्रेस पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। जिन्हें शीघ्र ही पार्टी में सम्मलित करवाया जाएगा।

See also  मृतक किसान सुखवंत सिंह के परिजनों से मिले कांग्रेस नेता, गणेश गोदियाल ने आरोपी अफसरों को बर्खास्त करने की उठाई मांग