राज्य में परियोजनाओं के निर्माण के संदर्भ में संसाधनों के अपव्यय को समाप्त करने के दृष्टिगत मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने व्यय वित्त समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को सभी प्रोजेक्ट्स के निर्माण के दौरान इंटिग्रेटेड प्लान के साथ कार्य करने की कड़ी हिदायत दी है।
मुख्य सचिव ने गोपेश्वर एवं रुड़की के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में बनने वाले 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक की समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग को सख्त हिदायत दी है कि हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की दृष्टि से वर्तमान अस्पतालों, स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने मानसखण्ड योजना के तहत चंपावत में देवीधूरा बाराही देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण की समीक्षा करते हुए मंदिर निर्माण, परिक्रमा मार्ग, प्रवेश द्वार, गहरवालखाम एवं आंतरिक विद्युतीकरण के कार्य को निर्धारित समय सीमा पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने 4042.90 लाख रुपए से संचालित होने वाले ऋषिकेश शहर के तहत मुनि-की-रेती, ढालवाला तथा तपोवन क्षेत्र के ड्रेनेज प्लान को जल्द पूरा करने निर्देश सिंचाई विभाग को दिए।
बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, सचिव डा. आर राजेश कुमार, सचिन कुर्वे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी ने किया अमर शहीदों को नमन
कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर सैनिक सम्मान समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न, छात्रों को दिया जीत का क्रेडिट