11 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

SIR को लेकर रुद्रप्रयाग में अहम काम

SIR को लेकर रुद्रप्रयाग में अहम काम

जनपद रुद्रप्रयाग में संचालित SIR अभियान की प्रगति तथा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मीडिया एवं संचार रणनीति की तैयारियों के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के उप निदेशक  अपूर्व कुमार सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय वरिष्ठ अधिकारियों का दल आज रुद्रप्रयाग भ्रमण पर पहुंचा। दल में सहायक निदेशक गौरी एस. और वरिष्ठ वीडियो संपादक  रंजीत श्रीवास्तव शामिल हैं।

भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने सर्वप्रथम जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग पहुंचकर जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशाल मिश्रा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर जनपद में SIR अभियान की प्रगति, गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण, डिजिटाइजेशन कार्य तथा निर्वाचन संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

See also  जन जन की सरकार कार्यक्रम के तहत शिविर में सुनीं समस्याएं

इसके उपरांत आयोग के अधिकारियों ने गुप्तकाशी स्थित डॉ. जैक्सवीन स्कूल में Electoral Literacy Club के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए निर्वाचन साक्षरता, लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व तथा युवा मतदाताओं की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के छात्र ही कल के जागरूक मतदाता हैं, इसलिए उन्हें प्रारंभिक स्तर से ही निर्वाचन प्रक्रिया की समुचित जानकारी होना आवश्यक है। इस दौरान ECI Net App की उपयोगिता, उसके माध्यम से उपलब्ध विभिन्न सेवाओं तथा SIR अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया।

See also  मुख्य सचिव ने की अहम बैठक

इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों से भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फॉलो करने तथा ECI Net App डाउनलोड करने की अपील भी की गई, ताकि निर्वाचन संबंधी अद्यतन जानकारियां एवं सुविधाएं समय-समय पर प्राप्त होती रहें।

भ्रमण के अगले चरण में आयोग के अधिकारियों ने बूथ संख्या-52, नाला का निरीक्षण कर SIR के अंतर्गत संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने BLOs के साथ SIR कार्यों के प्रलेखन एवं मैदानी स्तर पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

See also  देहरादून मास्टर प्लान 2041 को लेकर जनता ने दिए अहम सुझाव
Ad 2