विधानसभा गंगोलीहाट में करीब दो वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के बावजूद आज तक धरातल पर कार्य शुरू न होने तथा बदहाल सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज टम्टा ने क्षेत्रवासियों के साथ आज 15 अगस्त 2026 को गंगोलीहाट बाजार में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया।
मनोज टम्टा ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से इन मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। सरकार द्वारा की गई घोषणाओं को केवल कागजों तक सीमित न रखकर उन पर तत्काल कार्य शुरू किया जाए।

मनोज टम्टा ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री की घोषित योजनाओं एवं क्षेत्र की प्रमुख मांगों पर धरातल पर कार्य प्रारंभ नहीं होता, तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। ये लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि गंगोलीहाट की जनता के हक, विकास और सम्मान की लड़ाई है।

More Stories
कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी के समर्थन में आए हरक सिंह रावत, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, विधायक उमेश शर्मा काउ पर साधा निशाना
खरगे के अपमान को लेकर कांग्रेस आक्रामक, देहरादून में निकाला पैदल मार्च
सीएम धामी ने चमोली में हादसे वाली टनल का लिया जायजा