8 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी के समर्थन में आए हरक सिंह रावत, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, विधायक उमेश शर्मा काउ पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी के समर्थन में आए हरक सिंह रावत, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, विधायक उमेश शर्मा काउ पर साधा निशाना

आज कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं चुनाव प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने भाजपा विधायक उमेश शर्मा काउ के दबाव में पुलिस द्वारा प्रताड़ित किये जा रहे कांग्रेस के नेता सूरत सिंह नेगी के आवास पर जाकर उनसे व उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाने का काम किया

हरक सिंह रावत ने कहा कि आज भाजपा के मंत्री ,विधायक सत्ता के अहंकार में विपक्षी नेताओं को ही नहीं  आम लोगों को भी प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी लगातार भाजपा विधायक की नाकामियों और उनके भ्रष्टाचार को जनता के बीच उजागर करने का काम कर रहे थे इसी से बौखला कर भाजपा विधायक ने पुलिस पर दबाव बनाकर सूरत सिंह नेगी पर कई फर्जी मुकदमे दर्ज करवाए हैं जिस कारण पुलिस प्रशासन लगातार उनका और उनके परिवार का मानसिक उत्पीड़न कर रहा है । कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी के समर्थन में आए हरक सिंह रावत, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, विधायक उमेश शर्मा काउ पर साधा निशाना

See also  उत्तराखंड में अब मुख्यमंत्री भविष्य निर्माण योजना

डॉ0 हरक सिंह रावत ने कहा कि जहां एक और अंकिता भंडारी प्रकरण में असली दोषी वी आई पी अभी भी कानून के शिकंजे से बाहर है , बेरोजगारों के पेपर लीक का असली दोषी मास्टरमाइंड अभी भी कानून के शिकंजे में नहीं आ सका है और तमाम बड़े-बड़े भू माफिया जिनके कारण कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है उन पर पुलिस की कोई सख्ती कभी दिखाई नहीं देती है लेकिन विपक्ष के नेताओं को प्रताड़ित करने के लिए भाजपा नेताओं के दबाव में पुलिस अभूतपूर्व रूप से सक्रिय हो जाती है ।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पढ़ी-लिखी जनता यह सब देख और समझ रही है यह सरासर भेद भाव पूर्ण और बदले की भावना से सूरत सिंह नेगी जी को प्रताड़ित करने की करवाई है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । उन्होंने सूरत सिंह नेगी के परिजनों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में वह और पूरी कांग्रेस पार्टी उनके परिजनों के साथ है पुलिस प्रशासन की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा वह संकट के समय अपने को अकेला ना समझे । इसीलिए वह उनके परिजनों से मुलाकात करने आए हैं ।

See also  डीएम चंपावत ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी प्रदेश सचिव विनीत प्रसाद भट्ट बंटू पार्षद अनिल सिंह छेत्री कांग्रेस नेता सागर मनवाल विजय सिंह चौहान, हिमेश नेगी , सरिता बिष्ट और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे