संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर चलाया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 368 वें दिन भी जारी रहा ।महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत स्लोगन।।
देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए।। पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए ।।। के तहत आज उनके नेतृत्व में पिथौरागढ़ के पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया । उन्होंने कहा कि पूर्व में रोपित किए गए पौधों का भी संरक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि उनका पौधारोपण आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सभी का आवाहन किया कि वर्तमान मौसम को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण किया जाए। उन्होंने पौधारोपण के महान कार्य में प्रभागीय वनाधिकारी पिथौरागढ़ आशुतोष सिंह और वन क्षेत्र अधिकारी व उनकी पूरी टीम का आभार प्रकट किया कि उनके द्वारा पौधारोपण हेतु पौधे दिए जा रहे हैं

More Stories
गैरसैंण सत्र को लेकर चमोली जिला प्रशासन ने तेज की तैयारी
अमित शाह के हरिद्वार दौरे को लेकर बीजेपी में उत्साह
रुद्रप्रयाग में पुलिस की अनूठी पहल, गांवों में लगाई जा रही रात को चौपाल