संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं, गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आह्वान पर आज निगम मुख्यालय नैनीताल में और निगम मुख्यालय देहरादून में कर्मचारियों ने पौधारोपण के साथ आंदोलन प्रारंभ किया ।

महासंघ अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि निगम के कर्मचारी विगत कई वर्षों से संविदा दैनिक वेतन और समान कार्य का समान वेतन में काम कर रहे हैं। सरकार से कई बार समझौते होने के बावजूद भी अभी तक नियमितीकरण की कार्रवाई नहीं हुई। नियमितीकरण को लेकर सभी जनपदों से कर्मचारी देहरादून और नैनीताल में आंदोलन के लिए एकजुट हुए। आंदोलन को सफल बनाने के लिए महासंघ के महामंत्री विजय पुरोहित, संजय भट्ट, जोगिंदर लाल ,जयपाल बिस्ट अनिल जोशाल, कंचन चंदोला ,रमेश कपकोटी गौतम कुमार पीतांबर दुमका सहित निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने त्योहारी सीजन में सीवर का काम रोकने की उठाई मांग, एसडीएम ऋषिकेश को सौंपा ज्ञापन
कारगी डंपिंग जोन की बदहाल व्यवस्था पर ज्योति रौतेला ने उठाए सवाल, देहरादून नगर निगम और जिला प्रशासन को घेरा
बागेश्वर में सीएम धामी ने किया बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ