30 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

अंकिता भंडारी केस में 2 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ गणेश गोदियाल ने सरकार पर बोला हमला

अंकिता भंडारी केस में 2 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ गणेश गोदियाल ने सरकार पर बोला हमला

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अंकिता भंडारी की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ ही साथ न्याय न मिल पाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। गोदियाल ने कहा कि एक तरफ उत्तराखंड की गूंगी बहरी सरकार है और दूसरी तरफ अंकिता भंडारी के माता-पिता और समूचा उत्तराखंड है जिसे आज 2 साल बाद भी न्याय का इंतजार है। गोदयाल ने कहा की इन 2 सालों में लगातार भाजपा की सरकार द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड में लीपा पोती का प्रयास किया गया , दो बार रिसोर्ट में आगजनी हो गई,साक्ष्य और सबूत मिटाने के लिए वनंतरा रिजॉर्ट में बुलडोजर चला दिया गया, उत्तराखंड की जनता सीबीआई जांच की मांग करती रही लेकिन मामला आज तक फास्ट्रेक कोर्ट में तक नहीं है। अंकिता भंडारी केस में 2 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ गणेश गोदियाल ने सरकार पर बोला हमलागोदयाल ने कहा कि शायद यही वजह है कि आज प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध में बाढ़ सी आ गई है क्योंकि अपराधियों को ये संदेश जा चुका है कि धामी सरकार में अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की सिर्फ बात की जाती है पर असल में तो उनको संरक्षण दिया जाता है ।गोदियाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। चोरी डकैती लूटमार इत्यादि तो आम बात थी परंतु अब दिनदहाड़े हत्याएं और महिला अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है। महिला अपराध में भी दुखद पहलू यह है की नाबालिगों के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है जिसमें सत्ता रूढ़ दल के लोग संलिप्त पाए जा रहे हैं

See also  प्राचीन जल विरासत को संभालने की कवायद जारी

रुद्रपुर में एक महिला नर्स के साथ गैंगरेप और हत्या , देहरादून के आईएसबीटी में 16 वर्षीय किशोरी के पांच लोगों के द्वारा बारी-बारी से दुष्कर्म , सल्ट से भाजपा मंडल अध्यक्ष भगत बोरा ,लालकुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष भाजपा नेता मुकेश बोरा द्वारा नाबालिगों से दुष्कर्म इसके अलावा हल्द्वानी में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश, पिथौरागढ़ में एक छात्रा के साथ चौकीदार द्वारा छेड़छाड़ के मामले शर्मसार करने वाले हैं। गोदियाल ने कहा कि आज 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी अंकिता भंडारी को न्याय न मिलना बताता है की हमारे प्रदेश की कानून व्यवस्था बिना रीड के चल रही है।

See also  विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पिथौरागढ़ में अहम बैठक