14 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

करन माहरा ने सुबह सुबह किया मतदान

करन माहरा ने सुबह सुबह किया मतदान

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सुबह सुबह अपने पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया। करन माहरा ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रानीखेत में लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी करते हुए वोटिंग की।करन माहरा ने सुबह सुबह किया मतदान माहरा ने अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा समेत राज्य की पांचों सीटों के मतदाताओं से भी वोटिंग करने की अपील की। माहरा ने देश की तरक्की और गरीबों के जीवन में खुशहाली के लिए लोगों से वोट करने को कहा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक एक वोट देश को सही दिशा में ले जा सकता है लिहाजा लोकतंत्र के पर्व में हर वोटर की भागीदारी बेहद अहम है।

See also  सितारगंज में बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज़ दबाने का आरोप