हल्द्वानी में 8 फरवरी को हुई हिंसा को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सरकारी तंत्र पर हमला बोला है। पीसीसी चीफ ने पूरे घटनाक्रम में प्रशासन के तौर तरीकों पर सवाल उठाए हैं। करन माहरा खुद हल्द्वानी पहुंचे और ग्राउंड जीरो पर हकीकत समझने की कोशिश की।
करन माहरा ने आरोप लगाया कि बनभूलपुरा में LIU, इंटेलिजेंस पूरी तरह फेल हुई और एक अधिकारी की भूमिका भड़काने वाली रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शाम को करने को लेकर भी प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।
निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी- माहरा
माहरा ने कहा कि जब पहले भी उसी इलाके में विरोध हो चुका था तो पुख्ता तैयारी क्यों नहीं की गई। करन माहरा ने इस पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने हिंसा की निंदा की है और साफ किया है कि समाज में किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जा सकती। माहरा ने घायल पुलिस जवानों और पत्रकारों को लेकर भी संवेदना जताई और सबके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। करन माहरा ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलेगा।

More Stories
यूथ कांग्रेस का पिथौरागढ़ में प्रदर्शन, दिल्ली में हुए लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आक्रोश, ऋषेंद्र महर बोले तानाशाही सरकार की उल्टी गिनती शुरू
देवप्रयाग में कांग्रेस का प्रदर्शन, बीजेपी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, दिल्ली में छात्रों और राहुल गांधी के खिलाफ हुए एक्शन का विरोध
दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली महिला मुक्केबाजों से मिले सीएम धामी