उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए 48 राष्ट्रीय राइफल के कैप्टन दीपक सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल होकर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए शहीद को अंतिम विदाई दी।

उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। सैनिक कल्याण मंत्री ने परिवारजनों से मुलाक़ात कर उनका ढांढस बंधाया और केंद्र एवं राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इस दौरान हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर (सेनि) सरिता पवार, कर्नल वीरेंद्र भट्ट सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
प्रीतम सिंह ने खरीदी सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging’
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के दूरस्थ गांवों का किया दौरा, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं
केदारनाथ धाम यात्रा की समाप्ति के अवसर पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने बेस कैंप केदारनाथ में किया भण्डारे का आयोजन, डोली के साथ वापस लौट रहे श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भण्डारे का प्रसाद