24 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

अंकिता के दोषियों को उम्रकैद, महिला कांग्रेस ने कहा इंसाफ अधूरा पूछा वीआईपी का नाम

अंकिता के दोषियों को उम्रकैद, महिला कांग्रेस ने कहा इंसाफ अधूरा पूछा वीआईपी का नाम

अंकिता भंडारी मर्डर केस में कोटद्वार कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया और तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा दी। वहीं उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की अपनी मांग दोहराई है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला आज उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड की कोटद्वार कोर्ट में हो रही सुनवाई के दौरान महिलाओं के साथ कोटद्वार में अपनी उपस्थित देर्ज कराते हुए कहा कि महिला कांग्रेस लगातार अंकिता हत्याकाण्ड की सीबीआई से जांच करवाये जाने की मांग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जनभावनायें थी कि इन दरिन्दों को फॉसी की सजा हो। अंकिता के दोषियों को उम्रकैद, महिला कांग्रेस ने कहा इंसाफ अधूरा पूछा वीआईपी का नाम परन्तु कांग्रेस ने सदैव कोर्ट के निर्णय का सम्मान किया है। उन्होंने कहा हमें इस बात का मलाल है कि जिस VIP के लिए अंकिता पर दबाव डाला गया था आज तक राज्य सरकार के अभियोजन पक्ष की कमी के कारण उसका खुलासा नही हुआ है, जो कि बहुत दुःखद है। उन्होंने कहा राज्य सरकार को चाहिए कि अन्य लोग इस हत्याकाण्ड में संलिप्त है उनको भी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

See also  IFFI में किया गया उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग डेस्टिनेशन को लेकर डिस्कशन

उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस का तब तक संघर्ष जारी रहेगा जब तक अंकिता भण्डारी को पूरा न्याय नहीं मिल जाता। उन्होंने कहा जब तक VIP का खुुलासा नही होगा कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि आज भी उत्तरखण्ड में महिलाओं के साथ बलात्कार, उम्त्पीड़न हो रहा है, जिसमें अधिकतर भाजपा के नेता संलिप्त हैे, परन्तु राज्य सरकार की कानों मेें जूं नही रेंग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का नारा खोखला साबित हुआ है।

 

 

See also  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून के प्रबुद्धजनों को भेंट की सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’
Ad 2