22 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रुद्रप्रयाग पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर

रुद्रप्रयाग पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में और  पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के प्रभावी पर्यवेक्षण में रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा शराब तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया हुआ है, इसी क्रम में कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत चौकी जखोली पुलिस द्वारा चौकी क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को वाहन संख्या UK 07 AJ 9163 मारुति सुजुकी में कुल 04 पेटी (02 पेटी शराब मैकडॉवल्स मार्का तथा 02 पेटी बीयर) का परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रुद्रप्रयाग पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्करजिसके विरुद्ध चौकी जखोली पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।

See also  सीएम धामी ने पंतनगर यूनिवर्सिटी में आज वर्चुअल किसका शुभारंभ किया?

अभियुक्त का विवरण

बीर सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी ग्राम क्यार्क बरसूड़ी, तहसील बसुकेदार, जनपद रुद्रप्रयाग।